फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं कक्षा-पांच की छात्रा रिया

Sun, 12 Oct 2025 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। विश्व बालिका दिवस पर मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में कक्षा-5 की छात्रा रिया गुप्ता को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक भारती शुक्ला ने छात्रा को शैक्षिक गतिविधियों को संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी। बतौर प्रधानाध्यापक रिया गुप्ता ने बच्चों से सुबह की प्रार्थना सभा, योग प्राणायाम आदि गतिविधियों को क्रियान्वित कराया। प्रधानाध्यापक से मार्ग दर्शन लेते हुए समय सारिणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। स्वच्छता और पेड़ पौधों की देखभाल भी की। छात्रा रिया गुप्ता ने कहा कि प्रधानाध्यापक का दायित्व निभाने में तमाम जिम्मेदारियों से परिचित होने का अवसर मिल रहा है। उन्हें इस दायित्व की अच्छी अनुभूति हुई है। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी भारती शुक्ला ने कहा कि बेटियां हमारे समाज और राष्ट्र की मुख्य कड़ी है।
बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा, चिकित्सा और पोषण के लिए प्रदेश व भारत सरकार सकारात्मक प्रयास कर रही है। अंशु वर्मा ,पायल वर्मा, मायरा, मारिया, नीता, मानवी, तरन्नुम, सिद्धि, माही सिंह ने बालिकाओं के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान बच्चों ने गीत, लोकनृत्य और कविता भी प्रस्तुत किए। सहायक अध्यापक सुरभि पटेल, सविता वर्मा, कौशिल्या, उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें