फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भंडारा बंद कराने पहुंची पुलिस से झड़प, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के रानी महेश्वरी नगर स्थित गणेश पंडाल में शुक्रवार की शाम भंडारा बंद कराने को लेकर इंस्पेक्टर अवन दीक्षित और व्यापारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस के इस रवैये से नाराज व्यापारियों ने विरोध प्रकट किया। देखते ही देखते पंडाल में भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि शाम चार बजे गणेश पंडाल में भंडारे का आयोजन होना था। आयोजकों के मुताबिक, इंस्पेक्टर ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का हवाला देते हुए भंडारा दो घंटे बाद यानि शाम छह बजे कराने का निर्देश दिया। आयोजक मान गए और छह बजे कार्यक्रम शुरू किए।
आयोजकों का आरोप है कि इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और भंडारा बंद कराने लगे। इसी बात पर आयोजकों और व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। भंडारा रोकने से नाराज आयोजकों व व्यापारियों ने मौके पर इंस्पेक्टर का घेराव कर लिया। इस दौरान जमकर दोनों पक्ष में नोकझोंक हुई। कांवरिया संघ कुंडा और भंडारा समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने भंडारे के दौरान प्रसाद ग्रहण कर रहे श्रद्धालुओं से अभद्रता की।
विज्ञापन

भक्तों और समिति के सदस्यों को गाली-गलौज व धमकियां पुलिस ने दी। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि गणेश पंडाल सजने के बाद से पुलिस लगातार श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है। शाम की आरती के दौरान पंडाल में मौजूद लोगों को भगाने की कोशिश करती है। शुक्रवार की सुबह हवन-पूजन में भी पुलिस ने अवरोध उत्पन्न किया। जबकि दूसरे समुदाय के जुलूस के चलते पूरा कस्बा घंटों जाम में फंसा रहा, तब पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कहा कि अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो गणपति विसर्जन नहीं किया जाएगा। इस चेतावनी के बाद कोतवाल के हाथ पांव फूल गए और काफी मान मनौव्वल के बाद स्थिति सामान्य हुई। जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। फिलहाल पुलिस के इस रवैए से कुंडा कस्बे के व्यापारियों के साथ ही क्षेत्र के लोगों में भी काफी आक्रोश है। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
इस मामले मेें सीओ अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि भंडारे का आयोजन विद्यालय के ग्राउंड में होना था, लेकिन बाद में अचानक आयोजकों ने स्थान बदल दिया। इसी को मना करने पर कहासुनी हुई थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें