फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी/जहांगीरपुर।
जेवर कोतवाली के कस्बा जहांगीरपुर में छत पर कपड़ा सुखाने और महिलाओं का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले को लेकर प्रथम पक्ष की ओर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। प्राथमिकी के मुताबिक, पहले पक्ष की ओर से मोहल्ला व्यापारियन निवासी तहसीन ने आरोप लगाया है कि 17 नवंबर सुबह करीब 8 बजे वह अपनी छत पर कपड़े सुखा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी मोहम्मद फुरकान उर्फ एफएम कुरैशी और तीन युवतियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मोहल्ला व्यापारियन निवासी पठान की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 नवंबर सुबह करीब 9 बजे तहसीन और आकिल उनके घर की महिलाओं की वीडियो बना रहा था। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उनके ऊपर पथराव शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए उनके लड़के और लड़की के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाग गए। मामले को लेकर जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें