फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। बीरमपुर गांव में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गांव बीरमपुर निवासी कुलदीप तोमर, सचिन कुमार का गांव के ही राजेश व केशव के साथ मंदिर पर पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। गांव में दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने कुलदीप तोमर व सचिन कुमार व दूसरे पक्ष के राजेश व केशव को पकड़ लिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर गांव की शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें