नोएडा। दो बाइक आपस में टकराने के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हेलमेट से प्रहार किया। इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 26 सेकंड के वायरल वीडियो में हेलमेट पहना व्यक्ति नीली टीशर्ट पहने आनलाइन डिलीवरी करने वाले व्यक्ति से हाथापाई कर रहा है, जबकि लाल टीशर्ट पहना व्यक्ति हेलमेट पहने व्यक्ति को रोक रहा है। चौथा व्यक्ति भी बीच बचाव कराने के लिए आता है। इतने में हेलमेट पहने व्यक्ति लाल टीशर्ट पहने व्यक्ति को धक्का देकर नीचे गिरा देता है। उसके सिर पर हेलमेट मारता है। यह वीडियो नोएडा का बताया जा रहा है। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो