फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीने लायक नहीं सिविटेक स्टेडिया का पानी, लैब की रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर-79 स्थित सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी में पानी की गुणवत्ता की हुई जांच में नतीजे आए सामने
-रिपोर्ट के मुताबिक प्यूरीफाई किए बिना पीने लायक नहीं है सोसाइटी का पानी

वान्या दीक्षित नोएडा। सेक्टर-79 स्थित सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी में पानी की गुणवत्ता बहुत खराब है। पानी सीधे तौर पर पीने लायक नहीं है। इससे स्वास्थ्य को बेहद नुकसान हो सकता है। इस बात का खुलासा निजी रजिस्टर्ड लैब में हुआ है। लैब की रिपोर्ट के मुताबिक पानी में सॉल्ट और हार्डनेस बहुत ज्यादा है। ऐसे में सोसाइटी में लोग बीमार हो रहे हैं। मुंह धोने से लेकर नहाने के लिए आरओ का पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है।


सोसाइटी में इस समय करीब 500 परिवार रह रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि पानी की वजह से लोगों के पेट खराब हो रहे हैं और स्किन की समस्या हो रही है। इस संबंध में निवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और नोएडा प्राधिकरण से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में निवासियों ने निजी लैब से पानी की जांच करवाई। लैब की ओर से 27 अक्तूबर को पानी का सैंपल लिया गया था। इस संबंध से बिल्डर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

निवासियों से बातचीत
पानी में हाई टीडीएस और गंदा पानी आ रहा है। पानी खराब होने की वजह से आरओ भी खराब हो रहे हैं। अधिकतर घरों में पानी खरीद कर मंगाना पड़ रहा है।
विपुल अग्रवाल, निवासी
-
पानी में टीडीएस बहुत हाई आ रहा था। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण से कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों की तबीयत खराब हुई है।
राहुल असवाल, सोसाइटी निवासी

गंगाजल मिक्स करके पानी की सप्लाई दी जा रही है जिसमें बोरिंग का पानी अधिक होता है। घरों के बर्तन और आरओ भी खराब हो रहे हैं। शिकायत की लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

सोमेश्वर नाथ, सोसाइटी निवासी
पानी की रिपोर्ट के नतीजे
टेस्ट पैरामीटर - रिजल्ट - एक्सेप्टेबल लिमिट - परमिशेबल लिमिट
क्लोराइड - 3000 - 250 - 1000
फ्लोराइड - 1.24 - 1.0 - 1.5
सल्फेट - 810.0 - 200 - 400
सल्फाइड - 0.1 - 0.05 - नो रिलैक्सेशन
कैल्शियम - 1440 - 75 - 200
टोटल डिसॉल्व सॉलिड्स - 6538 - 500 - 2000
टोटल हार्डनेस - 2500 - 200 - 600
(सैंपल की सभी यूनिट मिलीग्राम प्रति लीटर में)

कोट
सोसाइटी के बिल्डर हमसे पानी कम लेते हैं और बोरिंग का पानी भरते हैं। इस वजह से पानी का टीडीएस हाई आ रहा है। हमारी ओर से जो पानी दिया जा रहा है उसमें टीडीएस बहुत मानक के अनुरूप ही होता है। सेवन एक्स की कुछ अन्य सोसाइटियों के बिल्डर भी यही कर रहे हैं।
आरपी सिंह, जीएम, जल विभाग नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें