फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नालियों से उठ रही बदबू, मच्छरों के प्रकोप से त्रस्त परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पार्श्वनाथ प्रेस्टीज, एटीएस जैसी सोसाइटियों के निवासी परेशान, कई बार शिकायत भी नाकाम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टर-93ए स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी से लेकर एटीएस से गुजरने वाली खुली नालियों से लोग परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि न तो नालियों को ढका जा रहा है और न ही उनकी सफाई की जा रही है। इसके चलते दुर्गंध, गंदगी और मच्छर बढ़ते जा रहे हैं।

सेक्टर 93ए स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी के एओए अध्यक्ष रजनीश नंदन ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की उदासीनता के कारण यहां खुली नालियों के चलते कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार नाले के निर्माण, उसे ढकने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों से आग्रह किया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब लोग खुली नालियों के चलते उठने वाली दुर्गंध, होने वाली गंदगी और तेजी से पनपते मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। यह समस्या सिर्फ एक सोसाइटी तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्श्वनाथ प्रेस्टीज से होते हुए एटीएस व आगे की अन्य सोसाइटियां भी शामिल हैं, जहां से वह नालियां गुजरती हैं।
विज्ञापन


सेक्टरों तक पहुंच रही समस्या : सिल्वर सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने बताया कि खुली नालियों के चलते बाहर का कूड़ा कचरा भी उसी में चला जाता है, जिसके चलते गंदगी बढ़ती जा रही है, साथ ही नालियां चोक हो जाती हैं। इसके चलते ओवरफ्लो जैसी समस्या बनी रहती है, खासकर बारिश के दिनों यह समस्या बढ़ जाती है, लेकिन नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

सोसाइटी के बगल से गुजर रहीं नालियों को प्राधिकरण ने जस का तस छोड़ दिया है। वह न तो बनवाते हैं न उसे ढक रहे हैं। पार्श्वनाथ प्रेस्टीज, एटीएस और कुछ दूर तक वह नालियां खुली हुई हैं, जिससे दुर्गंध, गंदगी और मच्छर बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

-अजय दुबे, एओए उपाध्यक्ष, पार्श्वनाथ प्रेस्टीज

हमने प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की है कि खुली नालियों को ढकना जाए, ताकि तेजी से पनपते मच्छर कम हो, इसके अलावा रोड से गुजरने वाले वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा है, नालियों को ढकना चाहिए। -उमाशंकर शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सिल्वर सिटी अपार्टमेंट, सेक्टर 93

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें