फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका खंड की सबसे बड़ी पंचायत साकरस में 33 केवी का बिजली घर होने के बाद भी ग्रामवासियों को समय पर बिजली आपूर्ति नहीं मिलती है। 24 घण्टे बिजली आपूर्ति नहीं होने पर पंचायत समिति सदस्य शमीम साकरस व ग्रामीणों ने बिजली घर पहुंचकर प्रशासन व हरियाणा सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट किया। ग्राम पंचायत साकरस के लिए 24 घंटे बिजली देने की मांग की है। शमीम साकरस पिछले कई सालों से इसको लेकर प्रशासन तक अपनी मांग रख चुके हैैं। उन्होंने बताया कि पंचायत ने बिजली घर के लिए 2 एकड़ जमीन दी । जिसमें बिजली घर बना हुआ है, वहीं साकरस के लिए दिन भर भी बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो बड़े स्तर पर अपनी लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर सलामु, करीम, सालिम, जुनेद,अफ़ज़ल, इरशाद, अब्बास, तैयब,अल्ली, साहिब, वसीम, शाद, आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटोऱ्-बिजली घर पहुंचकर प्रशासन व हरियाणा सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट करते हुए।