फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को 6.50 लाख पौधों से हरा -भरा करेगा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पर्यावरण को शुद्ध करने और जिले को हरा भरा करने के लिए इस साल वन विभाग 6.50 लाख पौधे लगाएगा। मानूसन के सक्रिय होने के साथ ही पौधरोपण अभियान शुरू हो जाएगा। विभाग के अनुसार जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के स्कूलों, संस्थाओं व सड़क किनारे पौधे रोपे जाएंगे। बीते वर्ष जहां जिले में मात्र 2 लाख पौधे लगाए गए तो वहीं इस बार 6.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान जुलाई से सितंबर माह तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला वन विभाग द्वारा मुख्य रूप से छायादार पौधों में नीम, पीपल, बड़, शीशम, उल्लू नीम, गुल मोहर, जामुन, सहित अन्य कई प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। फलदार पौधों में अमरूद, आंवला, जामुन, शहतूत व बेरी शामिल है। सजावटी पौधों में कनेर, गुड़हल, बोगन बेल व गिलोय सहित 60 प्रकार के पौधे मौजूद है। पौधों की देखरेख के लिए भी विभाग द्वारा कड़े निर्देश दिए गए है।
वन विभाग की जिले में 8 नर्सरी है जोकि पल्ला, सौंख, रोजका मेव, धमाला, फिरोजपुर झिरका, शाहचौखा, पिनगवां व तावडू खंड के गांव धुलावट में है। इन सभी में विभाग के पास लगभग 10 लाख पौधे मौजूद।
विज्ञापन

विद्यार्थी, युवा, किसान करेंगे पौधरोपण
पौधागिरी अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को एक लाख पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। वे अपने स्कूलों के साथ घर पर भी ले जाकर पौधरोपण कर सकेंगे। वहीं 3 लाख पौधों को वन विभाग पुन्हाना, नूंह, फिरोजपुर झिरका, तावडू व नगीना कस्बों में लगाएगा। इसके अलावा सभी कॉलेजों, नहरों के किनारों पर अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 2 लाख पौधे को वन विभाग द्वारा आमजन को वितरित किया जाएगा। 3 लाख पौधे जिले में जल शक्ति अभियान के तहत पंचायतों, सरकारी कार्यालयों को दिए जाएंगे। इसके अलावा विभाग द्वारा 45 हजार पौधे किसानों को दिए जाएंगे। जिससे खेत खलिहानों को हरा भरा किया जा सके।
आधार कार्ड पर आम लोगों को मिलेंगे पौधे
वन विभाग पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए आम लोगों को पौधे सौंपेंगे। इसके लिए उन्हें वन विभाग के नाम एक पत्र लिखना होगा। कोई भी व्यक्ति 10 से 15 पौधे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर के साथ अपना पता लिखकर प्राप्त कर सकता है। इससे अधिक पौधे के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों की अनुमति अनिवार्य है।
-----------
जिले में फिलहाल 6.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लगातार कम होते पेड़ों का नतीजा आज हमारे सामने हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के बाद जिले में और पौधे लगाए जाएंगे-- विजेंद्र सिंह, डीएफओ नूंह।
इस महा अभियान में हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी निभाने की जरूरत है। पेड़ों के अभाव के कारण लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में हम सभी को इस अभियान को बढ़ावा देना चाहिए- शक्ति सिंह, उपायुक्त नूंह।
विज्ञापन

फोटो ऱ् पल्ला स्थित पौधों की नर्सरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें