फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार जोन में बांटकर चमकाया जाएगा शहर

Thu, 11 Sep 2025 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 03
विज्ञापन

बुधवार को श्यामसर तालाब क्षेत्र में सफाई करते नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
फोटो 04
दादरी शहर के बाजार में सफाई करती नगर परिषद टीम। संवाद
- एक जोन में शामिल किए जाएंगे 5 वार्ड, प्रतिदिन 125 कर्मचारियों को एकसाथ सफाई के लिए भेजा जाएगा एक जोन में
- उपायुक्त ने बुधवार को आयोजित बैठक में नगर परिषद को दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 11 सप्ताह के स्वच्छता अभियान के तहत शहर के सभी 21 वार्डाें को सफाई महाअभियान के तहत चमकाया जाएगा। इसके तहत शहर को चार जोन में बांटा जाएगा। प्रतिदिन 125 सफाई कर्मचारियों को एक साथ एक जोन में उतारा जाएगा। चौथे दिन फिर उसी जोन का नंबर आएगा। यह व्यवस्था सफाई अभियान की समाप्ति तक जारी रहेगी।
शहर में 21 वार्ड हैं। सभी वार्डाें को सफाई महाअभियान के तहत कवर किया जाएगा। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर परिषद ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत 21 वार्डाें को चार जोन में बांटा गया है। तीन जोन में पांच-पांच और चौथे में 6 वार्ड लिए गए हैं। सोमवार से सफाई महाअभियान शुरू हो जाएगा। इसके तहत सभी 21 वार्डाें को चकाचक किया जाएगा।
विज्ञापन

11 सप्ताह के स्वच्छता अभियान को लेकर उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने बुधवार को नगर परिषद अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे शहरी स्वच्छता अभियान के दौरान दादरी को चार जोन में बांटकर एक ही बार में सफाई कर दें। ताकि, उसका असर हो।
उपायुक्त ने एसडीएम और डीएमसी को योजना तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि शहर की हर गली को योजना में शामिल करें। नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारी सुबह की शिफ्ट में अपने ड्यूटी स्थान पर और दोपहर के बाद एक जोन में काम करें। सोमवार से यह कार्य शुरू किया जाए।

- जोन एक से होगी शुरुआत
स्वच्छता मिशन प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि नगर परिषद के करीब 125 सफाई कर्मचारियों को एकसाथ एक जोन में सफाई के लिए उतारा जाएगा। जोन एक से इसकी शुरुआत होगी। चार दिन के अंदर एक-एक बार सभी जोन कवर कर लिए जाएंगे। वहीं, पूरा शहर कवर होने से करीब 80 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।

- स्वच्छता के साथ जागरूकता पर रहेगा फोकस
नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी का कहना है कि सफाई महाअभियान में स्वच्छता के साथ जागरूकता पर फोकस रहेगा। टीम लोगों को अपने स्तर पर कचरा निस्तारण की विधि भी बताएगी। इतना ही नहीं, लोगों से गीले व सूखे कचरे का निस्तारण अलग-अलग करने की अपील भी की जाएगी।
विज्ञापन


वर्सन
11 सप्ताह के सफाई अभियान के तहत शहर को 4 जोन में बांटा गया है। प्रतिदिन एक जोन को कवर किया जाएगा और करीब 125 कर्मचारी प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक सफाई करेंगे। सुबह की शिफ्ट में वे ड्यूटी स्थल पर सफाई कार्य करेंगे।
-राजेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें