बस की जांच करते सिटी ट्रैफिक इंचार्ज सतीश कुमार व अन्य। संवाद
समालखा। शहर में कई स्थानों पर वीरवार को सिटी ट्रैफिक इंचार्ज सतीश कुमार के नेतृत्व में 10 स्कूल बसों के चालान किए गए इनमें कुछ चालक बिना ड्रेस मिले तो कुछ बसों में फर्स्ट बॉक्स की व्यवस्था नहीं मिली। विभाग की कार्रवाई से कुछ स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया।
सिटी ट्रैफिक इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि शहर में यातायात के नियमों की अनदेखी करने पर 10 स्कूली बसों के चालान किए गए जिन्हें नियमों की पालना करने को कहा गया। शहर व गांव में कुछ स्कूली बसें सड़कों पर तेज गति से दौड़ रही है, ज्यादा बुरा हाल प्ले व किड्स केयर स्कूलों का है जिनके द्वारा बच्चों को लाने व ले जाने का काम किया जा रहा लेकिन वैन में स्कूल का नाम तक अंकित नहीं किया गया। यहां तक कि बच्चों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। कुछ ऐसे स्कूल हैं जिनके चालक बिना ड्रेस व फर्स्ट बॉक्स के अभाव में बच्चों को बसों में बिठाते हैं। पिछले दिनों प्रदेश में स्कूली बस हादसे सामने आए थे। जिसके बाद पुलिस प्रशासन सख्ती बरत रहा है। संवाद