फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर के अशोक सैनी और निकेश बने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तकनीकी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 23 सितंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता पांच अक्तूबर तक होगी आयोजित
विज्ञापन

-118 देशों के करीब दो हजार एथलीट ले रहे हैं हिस्सा





निशांत पटेल

नोएडा। शहर के लिए गौरव का अवसर है कि यहां के दो अनुभवी खेल अधिकारी आगामी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हो रही है, जिसमें 118 देशों के करीब 2000 एथलीट हिस्सा लेंगे।
इस वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रनिंग, जंपिंग, थ्रो और ट्रैक इवेंट्स सहित पैरा एथलेटिक्स की कई विधाएं शामिल हैं। खास बात यह भी है कि भारत के अलग-अलग जिलों से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी अनुभवी टेक्निकल ऑफिशियल और एथलीट इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे हैं। नोएडा से चयनित अधिकारियों में पहला नाम है अशोक सैनी का, जो शहर के सेक्टर 28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में फिजिकल एजुकेशन टीचर हैं। खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


दूसरे अधिकारी हैं निकेश, जो जिला एथलेटिक एसोसिएशन, नोएडा के जॉइंट सेक्रेटरी होने के साथ-साथ एक प्रशिक्षित एथलेटिक्स कोच भी हैं। वर्तमान में वे सेक्टर 70 स्थित सफायर इंटरनेशनल स्कूल में फिजिकल एजुकेशन टीचर के पद पर कार्यरत हैं। निकेश का खेलों में समर्पण और तकनीकी दक्षता उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त बनाती है। उनका चयन न केवल जिले बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन





एसोसिएशन ने जताई खुशी

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक सैनी और निकेश का चयन युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा। इससे नोएडा का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और अधिक चमकेगा। यह चयन साबित करता है कि नोएडा केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बेहतरीन टेक्निकल ऑफिशियल भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें