फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ताइक्वांडो मंडल चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। बुलंदशहर में हुई मेरठ मंडल की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने 13 पदक जीते। जिला ताइक्वांडो संघ के कोच उमेश यती व विजय ने बताया कि इसमें 18 बच्चों ने भाग लिया। बाल सागर पब्लिक स्कूल के छात्र रितेश, आदर्श यादव, नवजीवन इंटर कॉलेज की छात्रा गुलसार खातून, भवानी शंकर इंटर कॉलेज स्कूल की छात्रा नंदनी, हर्ष यादव और शिवा उपाध्याय ने स्वर्ण पदक जीता।
रजत पदक विजेताओं में रोहित कुमार, चंचल, सोनाक्षी, कार्तिकेय, मदीना, शिफा और आबिद शामिल हैं। यह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया मेरठ मंडल ताइक्वांडो खेल 6 से 7 सितंबर तक जहांगीराबाद स्थित कॉलेज में आयोजित हुआ। इसमें छह जिलों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने वालों को उत्तर प्रदेश स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा। कोच उमेश यती ने बताया, प्रतियोगिता का उत्तर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 14-17 सितंबर को मीरजापुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें