फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समूह गान प्रतियोगिता में सिटी हार्ट स्कूल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया। राष्ट्रीय समूह गान कराने का उद्देश्य बच्चों में देश प्रेम की भावना को जागृत करना है। दादरी शहर के विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष बॉबी गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में हिंदी और संस्कृत दोनों भाषा में गायन होता है। प्रत्येक स्कूल के बच्चों को दोनों प्रतियोगिता में अलग-अलग गाना होता है। कार्यक्रम में सभी टीमों को अपनी प्रस्तुति 7 मिनट में खत्म करनी होती है। वेशभूषा, सुर ताल, प्रस्तुतीकरण, कंपोजिशन आदि बातों को परख कर विजयी टीम निकाली जाती है। बड़े लंबे अंतराल से चले आ रहा है। सिटी हार्ट स्कूल इस राष्ट्रीय समूह गान में लगातार अपने नंबर वन पर कब्जा बनाए हुए हैं। इस बार भी स्कूल के बच्चों ने सभी को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर डीसेंट पब्लिक स्कूल रहा। तृतीय स्थान पर होली चाइल्ड स्कूल रहा। सभी बच्चों को सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें