फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नृत्य एवं भक्ति संगीत में सिटी हार्ट स्कूल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। ग्रेटर नोएडा साइट-4 में विजय महोत्सव में श्री रामलीला मंचन 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति संगीत व देश भक्ति पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा व आसपास के विभिन्न स्कूलों ने प्रस्तुतियां देने पर सिटी हार्ट प्रथम स्थान पर काबिज रहा। द्वितीय व तृतीय स्थान पर दो-दो टीमें बराबरी पर रही। विजय महोत्सव रामलीला कमेटी आयोजकों ने स्कूल को 21 हजार रुपए व भगवान रामचंद्र की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बच्चों को गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। नृत्य प्रतियोगिता में सिटी हार्ट स्कूल लगातार 2018 से प्रथम स्थान को बनाए हुए हैं। स्कूल पहुंचने पर डायरेक्टर संदीप भाटी व प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने सभी बच्चों का हौंसला बढ़ा कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें