फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

City Bus Service: नोएडा-ग्रेनो को सिटी बस के रूप में मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 12 Jun 2026 11:06 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेनो में सिटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 33 ए स्थित शिल्प हाट में शुक्रवार को आयोजित सिटी बस सेवा के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद 11 बसे शहर को मिली। कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक, समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअली बसों को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद सभी बसें अपने अपने मार्ग पर रवाना हुईं। शहर से 11 बसें चलाई जा रही हैं। इनमें से एक डबल डेकर बस भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना, तीनों प्राधिकरण क्षेत्र में 45 ई बस का संचालन होगा। आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। यूपीएसआरटीसी द्वारा 110 बसों का संचालन शुरू हो रहा है। पूरी संख्या में 15 जून तक यह प्रारम्भ होगा। धीरे-धीरे गौतम बुद्ध नगर में मांग के अनुरूप 500 ई-बस चलाई जाएंगी।

यमुना सिटी और ग्रेनो के रूट और किराया

  • ग्रेनो वेस्ट एकमूर्ति से नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो तक 20 रुपये
  • परीचौक से नोएडा एयरपोर्ट वाया जीबीयू, दनकौर 50 रुपये
  • परी चौक से जीबीयू 20 रुपये
  • नोएडा सिटी सेंटर से कलेक्ट्रेट सूरजपुर - 50 रुपये
  • चारमूर्ति से एयरपोर्ट वाया तिलपता - 50 रुपये
  • सूरजपुर से एयरपोर्ट वाया गलगोटिया, दनकौर - 50 रुपये
  • चार मूर्ति से एयरपोर्ट वाया बिसरख, सूरजपुर - 50 रुपये
  • मकोड़ा से एयरपोर्ट वाया एक्सपो मार्ट, जेवर कट - 50 रुपये
  • ईकोटेक-16 से एयरपोर्ट वाया स्वर्णनगरी, जीबीयू - 50 रुपये

नोएडा से रूट

  • बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, होशियारपुर, ग्रेनो वेस्ट एक मूर्ति तक
  • बॉटनिकल गार्डन, नोएडा एक्सप्रेसवे, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, रबूपुरा, एयरपोर्ट तक।
  • बॉटनिकल गार्डन से अगाहपुर, बरौला, विश्वकर्मा रोड, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 नॉर्थ आई चौराहा, फेज-2 व सूरजपुर तक।
  • बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, सेक्टर-52 व सेक्टर-71 चौराहे, सेक्टर-62, गाजियाबाद में प्रताप विहार होते हुए आरआरटीएस स्टेशन तक।

विज्ञापन

बसों की खूबियां

  • सभी बसें होंगी वातानुकूलित 
  • सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे
  • चार्जिंग की सुविधा मिलेगी
  • 41 सीटें होंगी हर बस में

₹10 ही तय था पहले न्यूनतम किराया
सिटी बसों का किराया अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बढ़ा दिया गया। अभी तक न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया था जिसे बढ़ाकर न्यूनतम 20 रुपये और अधिकतम किराया 50 रुपये कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि डीटीसी की एसी बसों का न्यूनतम किराया 10 और 25 रुपये है। ये बसें नोएडा के भी कुछ इलाकों से गुजरती हैं।

तीन स्लैब में तय हुआ किराया
किमी           किराया
0-10                20
30                   30
30 से अधिक    50

कहां खड़ी होंगी बसें
सेक्टर-90 स्थित प्राधिकरण के बस स्टैंड पर सभी बसें खड़ी होंगी। सुबह के समय चार्ज होने के बाद यहां से ही अपने-अपने रूट के लिए हर रोज रवाना हुआ करेंगी। बस के लिए वर्कशाप भी बनाई जा रही है ताकि किसी तरह की दिक्कत आने पर उन्हें दुरुस्त भी किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें