फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नशा टूटा तो हो चुकी थी देर: ग्रेनो की सोसाइटी की लिफ्ट में उड़ाया सिगरेट का धुआं, खुलेआम ले कर गए शराब

Sun, 05 Mar 2023 10:14 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार सवाल उठते हैं। रविवार को ऐस सिटी सोसाइटी की लिफ्ट के 35 सेकेंड के वायरल फुटेज ने एक बार फिर यहां की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन
लिफ्ट में सिगरेट पीता शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में गृह प्रवेश की पार्टी के बाद लिफ्ट में सवार हुए कुछ युवकों ने सीसीटीवी की ओर मुंह कर सिगरेट का धुआं उड़ाया और खुलेआम शराब ले जाते दिखे। एक युवक ने लिफ़्ट के सीसीटीवी से छेड़छाड़ भी की। 

विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने शराब के पैग भी बनाए, हालांकि फुटेज में पैग बनाते युवक नहीं दिख रहे हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में गृह प्रवेश करने वाले फिलहाल स्टेलर जीवन सोसाइटी के अंकुश सिंह, मथुरा निवासी आशीष कौशिक, दिल्ली के छतरपुर निवासी दिलीप सिंह रावत को गिरफ्तार किया है। अंकुश फुटेज में धुआं उड़ाता, आशीष शराब ले जाता और दिलीप सिंह सीसीटीवी से छेड़छाड़ करता दिख रहा है।

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार सवाल उठते हैं। रविवार को ऐस सिटी सोसाइटी की लिफ्ट के 35 सेकेंड के वायरल फुटेज ने एक बार फिर यहां की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। ये वीडियो शनिवार रात का बताया गया है। फुटेज में सात युवक बी टावर की लिफ्ट में घुसे हैं। 

आरोप है कि युवक नशे में धुत हैं। एक युवक इनमें सीसीटीवी की तरफ देखते हुए सिगरेट का धुआं उड़ाकर गाली गलौज करता हुआ आवासीय सोसाइटी की व्यवस्था का मखौल उड़ा रहा है। एक युवक फुटेज के आखिर में लिफ्ट में लगे सीसीटीवी को नीचे करता भी दिखा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा युवकों की करतूत पर भी सवाल खड़े किए। पुलिस ने तुरंत मामले की पड़ताल शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पार्टी के बीच नए घर से पुराने घर जाने के दौरान हुई घटना
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंकुश ने ऐसे सिटी में मकान लिया था। इसी मकान के गृह प्रवेश के बाद उसने दोस्तों को पार्टी दी थी। नए घर में पार्टी करने के बाद बीच में ही वह सभी उठकर अंकुश के स्टेलर जीवन सोसाइटी स्थित पुराने घर में जाने लगे। इसी दौरान लिफ्ट में आरोपियों की करतूत कैद हो गई। 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि लिफ़्ट में मौजूद शेष तीन युवकों का घटना से लेनादेना नहीं है। एडीसीपी राजीव दीक्षित का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें