फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ला एलिवेटेड रोड: पीएम गतिशक्ति के 100 करोड़ से गति पकड़ेगी चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम गतिशक्ति के 100 करोड़ से गति पकड़ेगी चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण ने मांगे 100 करोड़, काम दोबारा शुरू होने से पहले कैबिनेट से मंजूरी जरूरी
प्रोजेक्ट में पीडब्ल्यूडी को करना है 50 फीसदी फंडिंग, उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड कर रहा काम






माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक 5.96 किमी लंबी एलिवेटेड रोड परियोजना पीएम गतिशक्ति के 100 करोड़ से गति पकड़ेगी। प्राधिकरण ने पीएम गतिशक्ति से यह पैसे मांगे हैं। वहीं, निर्माण को पूरा करने के लिए कैबिनेट से मंजूरी की कोशिशें जारी हैं। जल्द ही इस पर फैसला होगा, हालांकि शासन और पीडब्ल्यूडी से फंड मिलने के बाद ही इस पर आगे और तेज गति से काम हो सकेगा।
इससे पहले प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने परियोजना को मंजूरी दे दी, लेकिन यह काफी नहीं होगा। इससे आगे परियोजना में फंड की कमी दूर करने के लिए सरकार को एक कदम आगे बढ़ाते हुए फंड जारी करना होगा। इस बार ऐसा लग रहा है कि यूपी सरकार इसके लिए फंड जारी करेगी, लेकिन यह कब तक हो पाएगा यह कहना मुश्किल है। इसके अलावा सबकुछ तय समय में पूरे होने के बाद इसके नए काम के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। इसमें अब भी कई तकनीकी अड़चनें हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

-



प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी का शेयर आधा-आधा

परियोजना का काम प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी के 50-50 प्रतिशत फंडिंग से होना है। फिलहाल प्राधिकरण ने पहले चरण में अपने हिस्से का करीब 75 करोड़ रुपये परियोजना में खर्च कर दिया है, लेकिन अब तक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने कोई भी फंडिंग नहीं हुई है।
-



801 करोड़ के बजट को दी गई मंजूरी

कोरोना के बाद इस प्रोजेक्ट के एस्टिमेट का तीन बार आकलन किया गया। अंतिम आकलन 801 करोड़ की हुई। इस बजट को तीन स्तरों पर मंजूरी दी गई। सबसे पहले प्राधिकरण के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दी, फिर फाइल को आईआईटी भेजा गया। आईआईटी ने भी बजट पर सहमति दी, फिर इसे यूपी सरकार के वित्त विभाग भेजा गया।
-



अब ड्राइंग-डिजाइन की भी संस्तुति जरूरी

अब इस परियोजना की संशोधित ड्राइंग और डिजाइन बनेगी और इसे आईआईटी को भेजा जाएगा। र इसकी संस्तुति मिलने के बाद काम आगे बढ़ेगा। ड्राइंग और डिजाइन में भी आंशिक संशोधन आदि हो सकेंगे।
-





लाखों लोगों के हित से जुड़ी है परियोजना

यह परियोजना नोएडा के अलावा दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के हित से जुड़ा हुआ है। इसे दोबारा शुरू कराने पर मंथन किया जा रहा है। चिल्ला एलिवेटेड रोड पर नौ स्थानों से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। इसमें पांच इंटरमीडिएट रैंप, सेक्टर-16, 18, 14, 15 व डीएनडी जुड़ेंगे, इसमें मुख्य प्रवेश व निकास पर तीन मेन रैंप होंगे। इसके अलावा एक प्रवेश मार्ग को पुल से जोड़ा जाएगा। महामाया फ्लाईओवर से 800 मीटर पहले एलिवेटेड रोड समाप्त हो जाएगा।
-
वर्ष 2025-26 तक पूरी होगी परियोजना

चिल्ला रेगुलेटर से एमपी-तीन रोड तक शाहदरा ड्रेन के समानांतर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का पहला चरण अक्तूबर 2021 और बाकी बचा हुआ भाग दिसंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसके समापन की संभावित तिथि 2025-26 तक मानी जा रही है।
विज्ञापन

-
चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए पीएम गतिशक्ति से 100 करोड़ मांगा गया है। इस पैसे से परियोजना के काम में तेजी आएगी। - प्रभाष कुमार, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें