फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक साल में मिले सबसे अधिक 66 मरीज, 185 हुए सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल में मिले सबसे अधिक 66 मरीज, 185 सक्रिय
विज्ञापन

- 18 लोग हुए ठीक, अधिकतर होम आइसोलेशन में भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में मंगलवार को 66 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। यह एक साल में अब तक के मरीजों का सबसे अधिक आंकड़ा है। हालांकि राहत कि बात यह है कि 18 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 185 रह गई है। इसमें से आठ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
पिछले 15 दिनों से कोविड के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक सप्ताह पहले सोमवार को यानी 27 मार्च को 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं, 31 मार्च को यह आंकड़ा 36 तक पहुंच गया। दो अप्रैल को 24 घंटे में 44 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। तब से लगातार कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट एक्सबीबी.2.3, एक्सबीबी.1 और एक्सबीबी. 1.5 मिले हैं। इसलिए नए मिलने वाले सभी संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। साथ ही, विभाग की ओर से सभी को सावधानी बरतने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित कुमार ने बताया कि 1135 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 66 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। हालांकि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य विभाग विभाग की टीम मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट ले रही है।
विज्ञापन


वैक्सीन की बढ़ी मांग
कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही वैक्सीन की मांग बढ़ गई है। कई लोग वैक्सीन का पता करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के ऑफिस पहुंच रहे हैं। सरकारी केंद्रों में उपलब्ध नहीं होने की वजह से लोग निजी अस्पतालों में जाकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। हालांकि अब विभाग की ओर से भी वैक्सीन की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें