फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समर कैंप में बच्चे सीखेंगे बैडमिंटन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-132 स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल में 25 मई से 12 जून तक समर कैंप का आयोजन होगा। पांच से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित इस कैंप में बैडमिंटन प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप के जरिए बच्चों की फिटनेस, फुर्ती, स्टैमिना और रिफ्लेक्स बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कोच अतुल निगम ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है। नियमित अभ्यास से बच्चे खेल की तकनीक सीखने के साथ अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करेंगे। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार बच्चों को प्रशिक्षित कोचों की देखरेख में आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें