फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 206 ओवरलोड वाहनों से 50 लाख का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। परिवहन विभाग ने 20 दिनों में 206 ओवरलोड वाहनों पर 50.80 लाख रुपये का जुर्माना किया। टीम ने सेक्टर-62, 142, जेवर, नाॅलेज पार्क, बादलपुर और डी-पार्क समेत कई स्थानों पर जांच की। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए जांच अभियान चलाया गया। क्षमता से ज्यादा माल होने पर वाहन के अनियंत्रित होने, टायर फटने, पलटने, चालक को खतरा जैसी घटनाएं हो सकती हैं। अधिनियम के तहत ओवरलोडिंग पर 20 हजार रुपये का आधार जुर्माना और प्रति टन दो हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूला जाता है। साथ ही वाहन जब्तीकरण, लाइसेंस निलंबन और परमिट रद्द करने की कार्रवाई भी की जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें