फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 30 प्रतिशत रही बच्चों की उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह । सोमवार को पहली से पांचवीं कक्षा के स्कूल खुलने के साथ ही जिले में कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो गई। स्कूल खुलने पर पहली-दूसरी कक्षा में लगभग 30 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो पाई।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला घासेड़ा से जेबीटी अध्यापक मनीष भारद्वाज, गजराज व वेदपाल अध्यापक खेड़ली दोसा ने बताया कि बच्चों को बुलाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। सभी कक्षा के अध्यापक बच्चों के अभिभावकों से फोन पर संपर्क करके स्कूल आने के लिए कह रहे हैं। विभागीय आदेशानुसार स्कूल में आने वाले बच्चों को अपने माता-पिता से अनुमति पत्र लेकर आना होगा। जिसके आधार पर बच्चों को स्कूल में प्रवेश मिलेगा।
वहीं बच्चों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाकर रखने जैसी सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इधर, शिक्षा विभाग प्रयास कर रहा है कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पाठ्यक्रमों पूरा किया जा सके। स्कूलों में पहुंचने वाले प्रत्येक बच्चे व अध्यापकों का प्रतिदिन तापमान मापा जाएगा। जिसका रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा। तापमान अधिक मिलने पर स्कूल में आने की अनुमति नहीं होगी। वहीं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने बताया कि पहले दिन जरूर बच्चों की संख्या कम दर्ज हुई, लेकिन निर्धारित समय में बच्चों को अधिक से अधिक बढ़ाने का प्रयास रहेगा। जिले में लगभग 600 के करीब प्राइमरी स्कूल हैं। जिनमें बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें