फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वामी बाबा के मेले में कराया बच्चों का मुंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। गांव तरौली स्थित स्वामी बाबा के मंदिर प्रांगण में आयोजित मेले में मंगलवार को ग्रामीण उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने कुंड में स्नान किया और मंदिर में स्वामी बाबा की पूजा कर मनौती मांगी। लोगों ने बच्चों का मुंडन कराया।
विज्ञापन

यहां बच्चों व युवाओं के लिए झूला, सर्कस व मनोरंजन के अन्य साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेले में पहुंचे कुष्ठ व चर्म रोगियों ने कुंड की रज का शरीर पर लेप लगाकर स्नान किया। मेले में सजी दुकानों पर महिलाओं ने शृंगार व घरेलु सामान की खरीदारी की तो बच्चों ने खिलौने पसंद किए। बाबा नारायणदास ने बताया कि भगवान शंकर के पुत्र कार्तिकेय ने सात माह की उम्र में इसी स्थान पर तारकासुर नामक राक्षस का वध किया था तभी से इस गांव का नाम तरौली पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें