ग्रेटर नोएडा(संवाद)। बेसिक शिक्षा विभाग के दादरी ब्लॉक की न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय आकिलपुर जागीर में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। विजेता खिलाड़ियों और टीमों का उत्साहवर्धन भी किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण प्रसाद और जिला व्यायाम शिक्षक सतीश कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।