नोएडा। भंगेल स्थित महर्षि विद्या मंदिर में बुधवार को ग्रीन डे सेलिब्रेशन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। नन्हें विद्यार्थियों ने हरी वेशभूषा में शिमला मिर्च, अंगूर आदि का रूप धारण कर रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर व कोऑर्डिनेटर उमंग मित्तल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ब्यूरो