रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात को एक निर्माणाधीन कंपनी में रखे तार चोरी हो गए। जिसके बाद कंपनी प्रतिनिधि की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि दीपक पुत्र कमल सिंह ने शिकायत देते हुए बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 33 में उनकी एक कंपनी निर्माणाधीन है। अज्ञात लोगों ने कंपनी में सेंधमारी करते हुए वहां रखे हुए बिजली के बीस बंडल तार चोरी कर लिए, जिसकी कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।