फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दौड़े बच्चे-युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
साइना नेहवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने हरी झंडी दिखाई
विज्ञापन


5000 बच्चों व युवाओं ने हिस्सा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गांधी स्मृति ने रविवार को दौड़ का आयोजन किया। इसमें करीब पांच हजार बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। नेशनल स्टेडियम, इंडिया गेट से अकबर रोड होते हुए गांधी स्मृति, तीस जनवरी मार्ग तक हुई दौड़ को बैडमिंटन खिलाड़ी पद्मभूषण साइना नेहवाल और गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

दौड़ की विशेष थीम ‘गांधी की सोच-मोदी का जोश’ रखा गया। इस दौरान बच्चों और युवाओं के हाथों में प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं के प्लेकार्ड थे जिनमें स्वदेशी, स्वच्छता अभियान, शौचालय निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और गरीब उत्थान आदि का जिक्र था। इस अवसर पर विजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रेरणा से कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है। स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण से जुड़े उनके प्रयास गांधी की परिकल्पना को साकार करते हैं। मोदी न केवल देश के प्रधानमंत्री हैं बल्कि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में गांधी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें