ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में नवरात्र के अवसर पर सोमवार को बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए गए।
सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने बताया कि इस बार नवरात्र का आयोजन पिछले चार वर्षों के मुकाबले अधिक भव्य तरीके से किया जा रहा है। इसके लिए सोसाइटी में अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं, जिन्हें विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।