फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बच्ची की मौत, 4 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में शनिवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आए। वहीं 7 लोगों के ठीक होने की खबर भी मिली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। खुशपुरी गांव की 30 दिन की एक बच्ची की कोरोना से मौत हुई है। शव का अंतिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की देखरेख में किया गया। जिले में कोरोना से कुल 7 मौतें हो चुकी है।
विज्ञापन

नूंह में एक, फिरोजपुर झिरका में एक, पिनगवां में एक, तावडू में मामले सामने आए। शुक्रवार को 27 मामले सामने आए थे। लगातार मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ रही है। कई दिनों से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर लोगों की जांच में दिन-रात जुटा हुआ है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है।
कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच तेजी से की जा रही है। बता दें, कि जिले में कोरोना के 124 मरीज हैं। जिले में कुल 425 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें अब तक 294 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं सात लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 11236 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 9272 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1964 लोगों की निगरानी जारी है। 10224 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 9717 की निगेटिव रिपोर्ट आई है, 52 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन जेएस पूनिया ने लोगों से अपील की कि वे घर से बाहर निकलने पर पर एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें। साथ ही मास्क अवश्य लगाए, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लोगों को गांवों में कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें