फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्य सचिव ने साझा की नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण की वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- अंतिम चरण में चल रहा कार्य, वीडियों में हवाई अड्डे के टर्मिनल और एयर साइड पर चल रहे फिनिशिंग कार्य को दर्शाया
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया (लिंकिंडिन) पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के चल रहे मौजूदा निर्माण कार्य की वीडियो साझा की है। वीडियो में उन्होंने दर्शाया है कि टर्मिनल और एयर साइड पर चल रहे निर्माण में अधिकतर कार्य पूरे हो चुके हैं। साथ ही फिनिशिंग कार्य भी अंतिम चरण में है। वहीं, टर्मिनल में बैगेज रिक्लेम एरिया और काउंटर, पैसेंजर फैसलिटीज, पैसेंजर चेकिंग जैसे क्षेत्र का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जल्द ही मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोशल मीडिया के अपने हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर में निर्माण गतिविधियों की नवीनतम स्थिति पर एक लघु फिल्म...। उन्होंने इस वीडियो में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल पर डिपार्चर-अराइवल, बस डिपार्चर, पैसेंजर फैसिलिटी, पैसेंजर अराइवल, बैगेज रिक्लेम-हैंडलिंग सिस्टम, वीआईपी पार्किंग, फोरकोर्ट एरिया, डिपार्चर बालकनी, पैसेंजर चेकइन एरिया, चेकइन काउंटर्स, सिक्योरिटी स्कैनिंग एरिया, एयरसाइड एरिया सराउंडिंग टर्मिनल बिल्डिंग समेत स्थानों के पूरे हुए कार्य और चल रहे कार्य का वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन

कई उच्च अधिकारियों ने वीडियो पर दिए बधाई संदेश
मुख्य सचिव के लिंकिंडिन हैंडल पर बहुत से मौजूदा, पूर्व आईएएस और उच्च अधिकारियों ने बधाई दी है। साथ ही इस हवाई अड्डे के पूरा होने को दशकों का एक सपना पूरा होने जैसा कुछ लोगों ने बताया है। साथ ही लोगों ने इसे विकास की ओर सरकार का एक शानदार कदम भी बताया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों में पूरे हो सकते हैं फिनिशिंग कार्य
वीडियो देखकर माना जा रहा है कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फिनिशिंग कार्य जल्द ही पूरे हो सकते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मिलने पर इसका उद्घाटन और फिर कुछ दिनों में दस शहरों के लिए यहां से उड़ानें संभव हो सकेंगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें