फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्य सचिव ने नोएडा एलिवेटेड रोड के कार्यों पर जताया संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति की भी हुई समीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बृहस्पतिवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक में नोएडा में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश की मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति का जायजा भी लिया व प्रस्तुतीकरण और फोटोग्राफ्स के माध्यम से वित्तीय तथा भौतिक प्रगति जांची। मुख्य सचिव ने नोएडा एलिवेटेड रोड के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्ता के साथ परियोजना को समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। यह परियोजना दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक जाएगी। परियोजना में पांच प्रवेश और निकासी रैंप प्रस्तावित हैं। इसका निर्माण कार्य मार्च 2025 से जारी है। परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 47.42 है।
विज्ञापन


मेट्रो परियोजनाओं की स्थिति
मुख्य सचिव ने कानपुर, लखनऊ और आगरा मेट्रो परियोजनाओं की स्थिति भी जांची। उन्होंने कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-एक के स्टेशन कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए, जबकि कॉरिडोर-दो, दिसंबर-2026 तक पूरा होगा। आगरा मेट्रो कॉरिडोर-दो के प्राथमिकता खंड की भौतिक प्रगति लगभग 77 फीसदी है। लखनऊ मेट्रो कॉरिडोर-वन बी के संबंध में अवगत कराया गया कि डिटेल्ड डिजाइन कंसल्टेंट का टेंडर अवार्ड किया जा चुका है। एलिवेटेड सेक्शन और मेट्रो डिपो से संबंधित टेंडर का तकनीकी मूल्यांकन हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें