फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना : अब तक 310 युवाओं को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 1700 को मिलना है योजना का लाभ, अब तक 1100 आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत शामली जिले में अब तक 310 युवाओं को लाभ मिल चुका है, जबकि कुल 1700 युवाओं को योजना का लाभ दिया जाना है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाभार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ाई जा रही है और पात्र युवाओं को जल्द योजना से जोड़ा जाएगा।
सीएम युवा विकास अभियान के तहत 21 से 40 वर्ष तक के युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है, जिसमें किसी प्रकार की गारंटी नहीं ली जाती। यह ऋण युवाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। जिला उद्योग विभाग के अनुसार, अब तक करीब 1100 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अधिकारी योजना को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं और लाभार्थियों की संख्या को हर सप्ताह बढ़ाया जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक केवल 160 युवाओं को योजना का लाभ मिला था, जो अब बढ़कर 310 हो गया है।
विज्ञापन

व्यापारी सचिन कुमार और मनोहर ने बताया कि कुछ मामलों में बैंकों की हीलाहवाली के चलते ऋण मिलने में देरी हो रही है। इस संबंध में जल्द ही जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त से मिलने की योजना है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग जैसमीन फौजदार ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि सभी पात्र युवाओं को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिले। इस संबंध में बैंकों के अधिकारियों से भी लगातार वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें