फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने की खाद दुकान पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को खाद के एक थोक विक्रेता की दुकान व गोदाम का औचक निरीक्षण किया। सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना थी कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्शाया गया खाद का स्टॉक वास्तविक रूप से गोदाम में उपलब्ध नहीं है। जिससे अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन


इस सूचना पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने कृषि विभाग पलवल के एडीओ अजीत सिंह के साथ कमेटी चौक के समीप स्थित मैसर्ज योगेंद्र पाल ओमप्रकाश खाद भंडार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान थोक विक्रेता ने बताया कि उसका गोदाम फौजी कैंटीन के सामने स्थित है। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा गोदाम पहुंचकर खाद के भौतिक स्टॉक की जांच की गई। निरीक्षण में ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर सामने आया। जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार एनएफएल के यूरिया के बैग शून्य पाए गए। वहीं, एमओपी आईपीएल पोटाश के 10 बैग और मोसैक के 1590 बैग स्टॉक में कम पाए गए। इस गड़बड़ी को गंभीर मानते हुए टीम ने संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। इस संबंध में एडीओ अजीत सिंह ने बताया कि थोक विक्रेता द्वारा खाद का निर्धारित स्टॉक मेंटेन नहीं किया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है। मामले की रिपोर्ट उप निदेशक कृषि कल्याण विभाग पलवल को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें