ग्रेटर नोएडा। पांच मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हो सकता है। यहां सेक्टर-3 में निजी अस्पताल के उद्घाटन का कार्यक्रम। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी इस मौके पर शहर में मौजूद रहेंगे। मंगलवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और डीएम मेधा रूपम ने भी मुख्यमंत्री के आगमन को देखते तैयारियां यहां देखी थीं। बताया गया है कि अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी मुख्यमंत्री कर सकते हैं। हालांकि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। अहम है कि 21 फरवरी को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर में एक सेमी कंडक्टर यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम में जनपद आए थे। ब्यूरो