फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 अगस्त को ग्रेटर नोएडा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 अगस्त के बीच होगा इंडिया बाॅयो एनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11 से 13 अगस्त के बीच इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का आयोजन होगा। जिसमें 12 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। इसकी तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को जिले के अफसरों ने एक्सपो मार्ट में समीक्षा बैठक की। जहां उच्च अफसरों ने सभी विभागों को समय के साथ सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, अग्निशमन, कानून-व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, अतिथि सत्कार सहित अन्य तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश-विदेश से प्रतिनिधि, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, निवेशक, नीति-निर्माता और अन्य लोग शामिल होंगे। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता की और सुव्यवस्थित होनी चाहिए। सीएम का कार्यक्रम सुबह 10 से 12 बजे के बीच होने की संभावना है।
विज्ञापन


तीन दिन तक चलेगी प्रदर्शनी, होंगे अलग-अलग कार्यक्रम
प्रथम दिन प्रदर्शनी का शुभारंभ और बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर तकनीकी व नीतिगत सत्र का आयोजन होगा। दूसरे दिन सीईओ राउंडटेबल, राज्य सरकारों के विशेष सत्र, निवेश एवं उद्योग सहयोग, ग्रीन हाइड्रोजन, कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ), वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, कार्बन मार्केट, वित्तपोषण और नवीन तकनीकों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श होगा। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में अत्याधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों का प्रदर्शन भी जारी रहेगा। समापन में विभिन्न तकनीकी सत्रों के साथ भविष्य की कार्ययोजना, निवेश साझेदारी, उद्योग सरकार समन्वय आदि पर चर्चा होंगी।
विज्ञापन


120 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वक्ता होंगे शामिल
इसका आयोजन इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (आईएफजीई), एमएम एक्टिव साई-टेक कम्युनिकेशंस उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के साथ मिलकर कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व प्रदर्शनी का विषय लो कार्बन वर्ल्ड के लिए बायोएनर्जी समाधानों को आगे बढ़ाना है। इसमें 25 से अधिक सम्मेलन सत्र होंगे। जिनमें 120 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वक्ता, 150 से अधिक प्रदर्शक, 1,000 से अधिक प्रतिनिधि और 15,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें