फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
चोपन रेलवे मैदान ​स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्थल पर मुख्यमंत्री के संभावित दौड़ा को लेकर स्थल का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनभद्र। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री का दौरा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर प्रस्तावित है। जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियाें में जुट गया है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा ने चोपन स्थित रेलवे के खेल मैदान और रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम इन्हीं स्थलों पर प्रस्तावित है। मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन जनपद के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजातीय समाज के गौरव और सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा। वहीं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने हेलीपैड, पार्किंग, मंच और सभा स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस, नगर पंचायत, बिजली, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें