फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करेंगे किसानों को संबोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। उपमंडल के लोगों का मिजाज भांपने और अपने 5 सालों की उपलब्धियां गिनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को तावडू में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल नई अनाज मंडी का शुक्रवार को खुफिया विभाग व पुलिस बल ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। सीएम सुबह 10 बजे उपमंडल के किसानों को संबोधित करेंगे। चुनावी मौसम में मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा। सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए गांवों का दौरा कर भाजपा के पदाधिकारी किसानों को कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने बताया कि सीएम मनोहर लाल सुबह 9:30 बजे हेलीकॉप्टर से तावडू पहुंचेंगे। इसके लिए नगर के हरद्वारी लाल गोयल कॉलेज में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे।
हालांकि आचार संहिता के कारण कोई बड़ी घोषणा की उम्मीद नहीं है। दरअसल, तावडू को गुरुग्राम में शामिल करने की तावड़ू वासियों की पुरानी मांग रही है। 2014 में विधानसभा चुनाव में स्थानीय विधायक व अन्य शीर्ष नेताओं ने भाजपा सरकार बनने पर इस मांग को पूरा करने का वादा किया था। लेकिन सरकार के पांच साल के कार्यकाल के बाद भी यह मांग पूरी नहीं हुई है। इसे लेकर लोग मुख्यमंत्री का मत जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें