फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रबड़ स्टांप, पति चला रहे दिल्ली : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज ने लगाया आरोप, दिल्ली बनी फुलेरा की पंचायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रबड़ स्टांप हैं और उनके पति मनीष गुप्ता दिल्ली चला रहे हैंं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के पति मनीष गुप्ता अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। प्रशासन बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान के तहत चलता है, लेकिन दिल्ली में कुछ और ही चल रहा है।
विज्ञापन

नियम के तहत अधिकारियों की बैठक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ही ले सकती हैं। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है, लेकिन दिल्ली में वेब सीरीज फुलेरा की पंचायत की तरह पत्नी की जगह पति ही अधिकारियों से बैठक कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से सवाल किया कि मुख्यमंत्री के पति किस अधिकार के तहत अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के पति मनीष गुप्ता सरकार में किस पद पर हैं। इससे पहले भी महिला मुख्यमंत्री हुईं हैं। भाजपा ने सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनीं। फिर आतिशी मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन किसी पर भी आरोप नहीं लगा कि पति, भाई या परिवार के किसी अन्य सदस्य ने अधिकारियों की बैठक ली हो। वहीं, जब केजरीवाल मुख्यमंत्री थे और जेल में बंद थे तो पत्नी जेल में जाकर केवल बातचीत करती थीं, लेकिन कभी अधिकारियों की बैठक नहीं लेती थीं। उन्होंने कभी संविधान के नियमों का उल्लंघन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें