फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सिंह मामले में आयकर विभाग ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 07 Oct 2019 02:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा अथारिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोएडा, ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह मामले की रिपोर्ट आयकर विभाग के चीफ कमिश्नर ने मांगी है। 136 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स रिकवरी के लिए भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई को किस तरह अंजाम देना है, इस पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने टैक्स रिकवरी के लिए यादव सिंह के सेक्टर-27 स्थित पते पर नोटिस जारी किया था। 15 दिन में टैक्स जमा कराने का समय दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद विभाग की तरफ से आगे की कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू हो गई है।

इस बीच विभाग के चीफ कमिश्नर ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, इस मामले से संबंधित फाइल अभी सेंट्रल सर्कल से नहीं पहुंची है। इसके लिए दोबारा से पत्र भी लिखा गया है। फाइल आने के बाद स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही जब्त की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें