ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते व्यक्ति से सोने की चेन छीन ली। टेकजोन-4 स्थित जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी निवासी अमरेश प्रताप सिंह ने बिसरख कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मई की रात वह समृद्धि सोसाइटी के मार्केट में घरेलू सामान लेने गए थे। सामान खरीदकर वापस घर लौटते समय अचानक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो