फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डाला छठ पूजा कल से, जिले में 82 में से 62 घाटों पर अभी भी है गंदगी

विज्ञापन
छठ पूजा के पहले रामपुर गंगा घाट पर फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
72 घंटे का कठिन व्रत नहाय खाय शनिवार से शुरू हो जाएगा। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर जिले में 82 घाटों पर व्रतीं महिलाएं भगवान भास्कर की अराधना करती हैं।
विज्ञापन

हर बार इन 82 घाटों पर 15 हजार से अधिक व्रती महिलाएं और 80 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार जिले के 62 घाटों पर अब भी गंदगी है। घाटों पर जमे घास-फूस की सफाई नहीं हुई है। घाटों की सफाई स्वयंसेवी संस्थाओं के भरोसे हैं। घाटों पर वेदी बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
घाटों पर व्रती महिलाओं को गंदगी और दुर्गंध से परेशानी होना तय है। प्रशासन की ओर से जिम्मेदारों को दीपावली से ही घाटों की सफाई के लिए निर्देश दिया गया था। चार दिवसीय डाला छठ पर महिलाएं पहले दिन नहाय खाय के साथ व्रत की शुरुआत करती है। दूसरे दिन खरना करती है। तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देती है। चाैथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण करती है। छठ के लिए व्रती महिलाएं और स्वयंसेवी संस्थाओं ने तो तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी उदासीन बने हुए है। सुरियावां के बावन बीघा, नीम कौड़िया तालाब किनारे घास फूस उग गई है। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ में सफाई हुई है। वहीं गोपीगंज के रामपुर घाट पर चारों तरफ गंदगी है। सेमराध गंगा घाट पर कचरे का ढेर है। सीतामढ़ी पक्के घाट की तरफ साफ-सफाई दिखी, लेकिन वही कूड़े का ढेर छोड़ दिया गया है। यही हाल भदोही, नईबाजार, खमरिया, घोसिया, दुर्गागंज, मोढ़, अभोली, वहिदानगर, ऊंज, बाबूसराय, कौलापुर, जंगीगंज, महाराजगंज, औराई और सर्रोई इलाकों में पक्के घाट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें