फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले में नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व

Sun, 26 Oct 2025 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अफजलगढ़ में छठ पूजा करती महिला संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में शनिवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो गई। बिजनौर, धामपुर शुगर मिल में महिलाओं नेे नए वस्त्र धारण कर सूर्य देव की पूजा अर्चना की। छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
विज्ञापन


कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। शनिवार को महिलाओं ने सूर्य देव की पूजा के बाद चना, दाल, कद्दू की सब्जी का सेवन किया। छठ पर्व के दूसरे दिन रविवार को खरना होगा। खरना के दिन महिलाएं सूर्यास्त के बाद गुड़, दूध की खीर व रोटी बनाएंगी। इस दिन महिलाएं सूर्य देव को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसी के साथ महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। 27 अक्टूबर को महिलाएं सूर्य अस्त के समय अर्घ्य देंगी। वहीं, 28 अक्तूबर को सूर्योदय को अर्घ्य देंगी। इसी के साथ छठ पर्व पूरा होगा। छठ पर्व पर महिलाएं पूजा अर्चना कर संतान और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगी।

अफजलगढ़ में छठ पूजा करती महिला संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें