फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

Sun, 26 Oct 2025 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
05 छठ पूजा पर्व पर बाजारों से खरीदारी करती व्रती महिलाए।संवाद
विज्ञापन
तीर्थनगरी ऋषिकेश में आस्था और प्रकृति का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। पतित पावनी मां गंगा के तट पर व्रतधारियों ने पवित्र स्नान कर, शरीर और मन की शुद्धि के साथ चार दिवसीय कठिन तप की औपचारिक शुरुआत की।
विज्ञापन

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में व्रती महिलाओं ने गंगा तटों पर पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद घर लौटकर उन्होंने सात्विक भोजन तैयार किया और ग्रहण किया। इस भोजन में कद्दू-लौकी की सब्जी, चने की दाल, सरसों का साग आदि प्रमुख रूप से शामिल रही।

व्रती महिला गीता सिंह ने बताया कि नहाय-खाय के दिन भोजन पूरी तरह सात्विक और शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है। इस दिन सिर्फ घी और सेंधा नमक का ही प्रयोग किया जाता है। व्रती के साथ परिवार के सभी सदस्य भी यही भोजन ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छठ पूजा में गुड़ का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुड़ सूर्य देव से जुड़ा प्रतीक माना जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। इसी कारण छठ पर्व में गुड़ से बनी खीर और प्रसाद का प्रयोग किया जाता है। व्रती महिलाएं मानती हैं कि यह शरीर को ठंडे पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की शक्ति प्रदान करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें