नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित बिंज सेंट्रल में 22 नवंबर को एसआरसीए रैपिड प्ले एंड ब्लिट्ज बैटल 2026 का आयोजन होगा। इसमें ओपन और अंडर-9, 11, 13 व 15 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में रैपिड के पांच और ब्लिट्ज के छह राउंड खेले जाएंगे। विजेताओं को 15 हजार रुपये की कुल नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे। आयोजन में ग्रैंडमास्टर की ओर से एंडगेम मास्टरक्लास, लाइव गेम एनालिसिस और अन्य गतिविधियां भी होंगी।