नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित कैंडर टेकस्पेस में रविवार 15 मार्च को वैश्विक रियल एस्टेट कंपनी ब्रुकफील्ड प्रॉर्पटीज द्वारा एसआरसीए रैपिड प्ले और ब्लिट्ज बैटल टूर्नामेंट आयोजित की जाएगा। बिंज सेंट्रल में होने वाले इस टूर्नामेंट में शतरंज के रैपिड (25+5) और ब्लिट्ज (3+2) फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 और ओपन श्रेणियों के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन में दृष्टिबाधित और श्रवणबाधित खिलाड़ियों समेत विशेष रूप से सक्षम प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे।