फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेरी टाइटन छह विकेट से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मैच में चेरी टाइटन ने ड्रीम विले टाइगर्स को चार विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में ड्रीम विले टाइगर्स 177 रन पर ऑल आउट हो गई। नवेंद्र गौड़ ने 73 रन की पारी खेली। चेरी टाइटन से रोबिन चौधरी ने चार और अंकुर चौहान ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेरी टाइटन ने छह विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिनव ने 52 रन की पारी खेली जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ड्रीम विले टाइगर्स से संदीप तोमर और आदेश पंडित ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें