ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही टी-20 क्रिकेट लीग में खेले गए मुकाबले में चेरी टाइटंस ने जेकेजी वारियर्स इलेवन को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर जेकेजी वारियर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। टीम की ओर से वत्स ने 31 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेरी टाइटंस ने 19.1 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में रोविन चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।