दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित दादरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के कोचों में लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रत्येक कोच में अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति या आग लगने जैसी घटना के दौरान इन यंत्रों का उपयोग किया जाता है। जांच के दौरान अग्निशमन यंत्रों की फिलिंग डेट और एक्सपायरी डेट का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। लक्ष्मी एक्सप्रेस के कोच संख्या ए-2 समेत अन्य कोचों में भी अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई। सभी यंत्रों पर फिलिंग और एक्सपायरी डेट अंकित पाई गई।