फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोरखपुर के युवक ने मामूरा में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मामूरा गांव में किराये के कमरे पर रह रहे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ। फेज-3 थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर निवासी वकील मिश्रा का बेटा शेखर नोएडा के मामूरा में रहकर एक फैक्टरी में नौकरी करता था। साथ रहने वाला युवक तो शनिवार को नौकरी पर गया लेकिन शेखर कमरे पर ही रुक गया। शाम को जब साथी वापस लौटा तो कमरा बंद था। खिड़की से देखने पर शेखर का शव फंदे से लटका दिखा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं सौंपा गया। शव लेकर परिवार वापस गोरखपुर लौट गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें