फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की पत्नी के साथ फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की पत्नी से फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी
विज्ञापन


- कागज लेकर धोखाधड़ी से फ्लैट अपने नाम कराने का आरोप, कोतवाली सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू की पत्नी से फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि एक शख्स ने कागज लेकर धोखाधड़ी से फ्लैट अपने नाम करा लिया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने सेक्टर-15ए निवासी नासिर आफताब खान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू की पत्नी रूपा काटजू सेक्टर-45 में रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनके भाई बिजेंद्र नेहरू कनाडा में रहते हैं। जेपी कैलिप्सो कोर्ट में ब्रिजेंद्र का फ्लैट है। उन्होंने रूपा को फ्लैट की पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है। कुछ दिन पहले एक परिचित के माध्यम से रूपा की मुलाकात सेक्टर-15ए निवासी नासिर आफताब खान से हुई। नासिर ने करीब ढाई करोड़ रुपये में फ्लैट की बिक्री कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नासिर उन्हें बिल्डर के ऑफिस में गया और एनओसी आदि के नाम पर कई दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए। फ्लैट बेचने के लिए उसने मूल दस्तावेज भी ले लिया। आरोपी ने बताया कि जल्द ही उनके फ्लैट बिक्री की रकम खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। काफी दिनों तक नासिर ने खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किया। इस पर रूपा ने जेपी बिल्डर के ऑफिस जाकर पता किया। जहां उन्हें पता चला कि फ्लैट नासिर अफताब खान के नाम पर ट्रांसफर हो गया है। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें